Top 10 कृषि आधारित Business
1. मुर्गी पालन
मुर्गी पालन की बात करे तो यह एक ऐसा व्यवसाय है जिससे आप अच्छे खासे रुपय कमा सकते है। मुर्गी की demand (जरूरत ) गांव शहर , डाबो ,रेस्टोरेंट आदि कई जगहों में होती है। मुर्गी पालन व्यापार में आप खुद के पैसे से सारा काम शुरू कर सकते है या फिर आप किसी Company के साथ जुड़ कर शुरु कर सकते है।
2. मछली पालन
मछली पालन की बात करे तो यह गेहू या धान की खेती से अधिक income देता है। अगर आप इसे अपने गांव में शुरू करते है तो आप को गांव में ही इसकी अच्छी खासी कीमत मिल जाती है क्योकि बाजारो में लोकल तालाब की मछली ज्यादा खरीदी जाती है और लोग ताजी मछली लेना ज्यादा पसंद करते है।
3. मशरूम की खेती
मशरूम की खेती एक ऐसा business है जिसकी demand बड़े बड़े रेस्टोरेंट से लेकर छोटे डबो में होती है। मशरूम स्वस्थ के लिए भी बहुत लाभ दायक होता है और बाजार में भी इसकी अच्छी खासी demand है और इसकी कीमत भी बहुत अच्छी मिल जाती है।
4. खाद का व्यापार
अगर आप गांव में कोई व्यापार शुरू करना चाहते है तो खाद का व्यापार आप के लिए एक अच्छा idea हो सकता है इसमें लागत भी काम आती है और आप की कमाई भी बहुत अच्छी हो जाती है, गांव और कृषि क्षेत्र में खाद की जरूरत बहुत होती है , और आप जितना ज्यादा selling करोगे उतना ही ज्यादा पैसे कमा पाओगे ।
5. राइस मिल
खेतो से निकलने वाले धान को चावल में बदलने के लिए राइस मिल की जरूरत तो होती ही है और राइस मिल ऐसा व्यापार है जिसमे आप लाखो कमा सकते है। राइस मिल का व्यापार शुरू के लिए आप को ज्यादा पैसो की जरूरत होती है। पर आप चाहे तो इसे छोटे पैमाने में भी शुरू कर सकते है। इसे मिनी राइस मिल कहा जाता है जिसकी कीमत 50 हजार से 1 लाख में शुरू हो जाती है।
6. तुलसी की खेती
तुसली एक ऐसा पौधा है जो औषधि के रूप में बाजार में बेचा जाता है और इस पौधे के सभी भाग जैसे पत्ती बीज और तना सभी औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है।और इसकी कीमत बाजार में अच्छी खासी है इसलिए तुलसी की खेती कर के आप लाखो कमा है। तुलसी की खेती करने से पहले आप को इसके market के बारे में अच्छा से पता करना होगा की आप के आस पास के क्षेत्र में ये कहा बिकता है और कौन इसके अच्छे दाम दे सकता है।
7. एलोविरा की खेती
एलोविरा के विभिन्न प्रकार के product बनाये जाते है हो सकता है की आप भी एलोविरा से बने product का उपयोग करते हो। और साथ ही साथ एलोविरा में कई गुण पाए जाते है और औषधि के रूप में भी इसका उपयोग होता है इसलिए अगर आप अलोविरा की खेती करते है तो आप को बहुत अच्छा फायदा हो सकता है और आप लाखो कमा सकते है। एलोविरा की खेती करने से पहले आप को अपने क्षेत्र में ऐसे company के साथ contact करना होगा जो आप के तैयार मॉल खरीद सके और आप लो अच्छी कीमत दे सके।
7. डेयरी फार्म
डेयरी फार्म अर्थात दूध का करोबार। अगर आप डेयरी फार्म खोलते है तो आप इसके साथ साथ और भी बिज़नेस शुरू कर सकते है , डेयरी फार्म खोलने के लिय गाय या भैस की जरूरत होती है आप इनका दूध तो बेचेंगे ही और साथ ही साथ आप गाय के गोबर से खाद का Business भी स्टार्ट कर सकते है इससे आप को दो गुना फायदा होगा और आप एक ही साथ दो business कर सकते है।
8. फलो की खेती
अगर आप के पास अच्छी खासी जमीन है तो आप फलो की खेती कर सकते है बास आप को ऐसी फल उगने है जिनकी कीमत बाजार में सबसे ज्यादा हो जैसे अनार,पपीता , अमरुद ,नाशपत्ती जैसे फलो की खेती कर आप लाखो कमा सकते है।
9. Multilayer farming
अगर आप सब्जी की खेती करना चाहते है तो आप के लिए multilayer farming best option हो सकता है। multilayer farming में आप एक ही साथ एक से अधिक सब्जियों को ऊगा सकते है। multilayer farming में ऐसा सिस्टम बनाया जाता है जिसमे आप दो सब्जिया एक ही जगह में ऊगा सकते है। आप चाहे तो इसकी ट्रेनिंग ले कर इसे शुरू कर सकते है। बस आप को यह पता करना है की ये ट्रेनिंग आपके आस पास के क्षेत्र में कहा उपलब्ध कराई जा रही है।
10. मोती की खेती
मोती की खेती करने के लिए बहुत काम जमीन की आवश्यकता होती है और साथ ही कम लगत में इसे आप शुरू कर सकते है और इससे आप लाखो कमा सकते है। मोती की खेती करने के लिए आप को सबसे पहले ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी तभी आप इसे कर पाएंगे। आप को अपने राज्य में पता करना होगा की इसकी ट्रेनिंग कहा कराई जा रही है या फिर आप चाहे तो इस काम को सिखने के लिए दूसरे राज्य भी जा सकते है।

ConversionConversion EmoticonEmoticon