अकबर बीरबल के सवाल जवाब
1. अकबर - बीरबल अगर बादशाहत हमेशा कायम रहती ,यानि जो बादशाह है वह सदैव ही शासन करता तो कितना अच्छा होता।
बीरबल - गर ऐसा होता तो सोचिये उस सूरत में न आप बादशाह होते और न ही आप की बादशाहत।
2. एक दिन बादशाह अकबर ने बीरबल से चार प्रश्न किये और इनका एक ही उत्तर दो। बादशाह के चार सवाल थे - पान क्यों सडा , घोडा क्यों अड़ा ,रोटी क्यों जाली और पाठ क्यों भूली।
बीरबल ने कुछ क्षण सोचा और उत्तर दिया " फेरा न गया "
3. एक दिन अकबर बादशाह किसी खास मामले पर बीरबल से बात कर रहे थे अचानक बीरबल के बहुत रोकने पर भी उनकी छींक निकल पड़ी।
बादशाह - बीरबल तुम बड़े बेवकूफ हो।
बीरबल ने तुरंत उत्तर दिया - जी जहाँपनाह , पर मै आप से कभी बड़ा न हो सकूंगा।
4. एक बार बादशाह ने बीरबल से सवाल किया, " पंडित प्यासा क्यों और गधा उदास क्यों ?
बीरबल ने तुरंत उत्तर दिया - लोटा न था। " आलंपनाह, पंडित के पास लोटा न होने से वह प्यासा रह गया और गधा न लोटे उदास रह गया

ConversionConversion EmoticonEmoticon