सफलता पाने के लिए जरुरी है ये 10 आदते

                     
        सफलता पाने के लिए जरुरी है ये 10 आदते 




1. सकारात्मक सोच ( positive  thinking )




अगर आप सफल होना चाहते है तो सबसे महत्वपूर्ण बात है आप की सकारात्मक सोच।  जी हा आप जितना ज्यादा अपने लक्ष्य के प्रति सकारात्मक सोच रखेंगे आप उतनी ही जल्दी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर  पाएंगे और सफल हो पाएंगे। 

सकारात्मक सोच के फायदे 

1.सकारात्मक सोच आप के आत्मविश्वास को बढ़ाता है 
2. सकारात्मक सोच   तनाव से बचने में सहायक है। 
3. सकारात्मक सोच से आप के मस्तिष्क में अच्छे विचार आते है। 
4. सकारात्मक सोच  सुखी जीवन के लिए अति आवश्यक है। 

2. सूर्योदय से पहले उठना 



आप ने कई बार अपने माता पिता से या किसी न किसी से सुना होगा की सुबह जल्दी उठना चाहिए , तो आज हम आपको बताने वाले है की  सुबह जल्दी क्यों उठना चाहिए और सुबह जल्दी उठने से क्या  फायदा होता है। जब हम सुबह जल्दी उठते है तो हमारे  शरीर और दिमाग में स्फूर्ति और ताजगी होता है जिससे हमारे काम सही तरीके से पुरे होते है और हम उस काम में अपना 100 % दे पाते है। और हमारे हिन्दू धर्म में कहाँ जाता है की सूर्योदय से पूर्व का समय ब्रह्म मुहूर्त होता है इस समय उठने से विद्या और बल मिलता है और स्वस्थ भी सही रहता है। और इसके अलावा सुबह का वायुमण्डल शुद्ध ऑक्सीजन से भरपूर रहता है जो आपके फेफड़ो व शरीर के लिए बहुत लाभकरी होता है। सुबह जल्दी उठने से आप के पास समय भी पर्याप्त मात्रा में रहता है जिसका उपयोग आप कुछ अतरिक्त कार्य को पूरा करने में कर सकते है। 


3. स्वास्थ्य  पर विशेष ध्यान देना 




अगर आप सफल होना चाहते हो तो आप को अपने काम के साथ साथ अपने स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देना होगा क्योंकी अगर आप शारीरक व मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं रहोगे तो आप अपना काम अच्छी तरह से नहीं कर पाओगे और आप को सफलता पाने में समय लगेगा। 

स्वस्थ रहने के लिए क्या करे..... ?

1. योगा स्वस्थ रहने के लिए सबसे अच्छा मार्ग है इसे आप घर में ही कर सकते है और आप चाहे तो योग class में भी  जा कर सकते है 

2. ध्यान ( Meditation )  कर  के आप मानसिक तनाव से बच सकते है और आप मानसिक रूप से स्वस्थ भी रह पाएंगे। 

3. खाने पिने में रखे विशेष ध्यान, आप जितना हो सके बाहर के खाने से बचे और साथ ही साथ Healthy food का ही सेवन करे। 

4. जिम एवं कशरत कर के भी आप स्वस्थ और फिट रह सकते है।


4. किताबे  पढ़ना



किताबे पढ़ना एक सफल व्यक्ति की प्रमुख विशेषता है। अगर आप सफल होना चाहते है तो किताबे पढ़ना शुरू कर दीजिये इससे आप को ज्यादा से ज्यादा नए विचारो के बारे में पता चलेगा और आप अपने जीवन को अच्छे से विकसित कर पाएंगे। आप नोवेल्स और सफल व्यक्ति की जीवनी के बारे में पढ़ सकते है जिससे आप को यह पता चलेगा की उन्होने क्या काम किया और कैसे सफल हुए।  और साथ ही साथ किताबे पढ़ने  से आप की याद्दाश भी बढ़ती है। 

5. समय प्रबंधन (  time management  )



Time management  आप की सफतला का सबसे जरुरी हिस्सा  है आप जितनी  अच्छी तरीके से अपने टाइम को manage करेंगे आप उतना ही जल्दी और अच्छा  तरीके से सफल हो पाएंगे। बिना time management के आप का जीवन अस्थ व्यस्थ रहता है आप कोई भी काम को सही तरीके से नहीं कर पाएंगे जिससे आप के काम बिगड़ने  लगते है और आप का काम समय में पूरा नहीं हो पाता। 

time management  के tips 

1. अपना टाइम टेबल तैयार करे। 
2. अपना टाइम व्यर्थ काम में न गवाए। 
जैसे :- mobile में ज्यादा समय बिताना , बिना किसी काम के व अधिक से ज्यादा घूमना। 
3. अपने बनाये  टाइम टेबल के अनुसर सभी काम को पूरा करे। 

6. साफ सफाई रखना 



सफाई हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, आप ने यह जरूर सुना होगा की जहाँ साफ सफाई होता है वह लक्ष्मी का वाश होता है। अगर आप सफल होना चाहते  है तो आप को अपने आसपास के माहौल को साफ सुथरा रखना चाहिए क्योकि अगर आप साफ माहौल में रहते हो तो आप का मस्तिष्क उचित रहता है और आप काम में मन लगा पावोगे। अगर आपके आसपास का माहौल गंदा रहता है तो हो सकता है आप का काम में मन न लगे और आपका ध्यान इधर उधर  चला जाये। तो जितना हो सके उतना  साफ सफाई का ध्यान रखे।

7. क्रोध पर नियंत्रण 




आप सभी जानते  ही होगे  की क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु होता  है और क्रोध  करने से काम हमेशा बिगड ही जाते है , अगर आप अपने जीवन में सफल  होना चाहते है तो आप को अपने क्रोध पर नियंत्रण करना आना चाहिए , जब भी आप क्रोध में कोई भी निर्णय लेते है वो अकसर गलत ही साबित होता  है और बाद में आप को पछताना पड़  जाता है इसलिए जितना हो सके क्रोध से बचना चाहिए। 

क्रोध से बचने के उपाय 

1.  योग और व्यायम करे। 
2. क्रोध आने पर मन को जितना हो सके उतना शांत रखे। 
3. धैर्य रखे। 
4.  बेवजह गुस्सा करने से बचे। 

8. Hard work + smart work 




 हम सभी बचपन से ही  सुनते आ रहे है कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत  बहुत जरुरी होती है,पर इस आधुनिक जीवन में कड़ी मेहनत  के साथ - साथ हमें अपने दिमाग का भी सही से उपयोग करना आना चाहिए नहीं तो हम सिर्फ गधे की तरह मेहनत  करते रह जायेगे और सही तरिके से सफल नहीं हो पायेगे।  अगर आप hard  work  के साथ साथ smart work  करते है तो आप बहुत जल्द सफल हो जायेंगे। 

9. हमेशा सीखते रहना




सफलता पाने के लिए आप को हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए क्योकि आप जितना सीखते है आप उतना ही ज्यादा बुद्धिमान होते जायेंगे  और बड़े से बड़े मुशीबतो को सहज रूप से सुलझा पाएंगे , जो आप की सफलता के लिए बहुत जरुरी है। कुछ नया सिख कर आप अपने skill को बड़ा  सकते है  जो आगे चल कर आप के बहुत काम आएगा। 

10. अपने काम में 100 % देना 




अगर आप अपने काम को अच्छी तरह से नहीं कर पते है तो आपको सफल होने में काफी समय लग जायेगा , और काम को सही तरीके से करने के लिए आप को उसमे अपना 100 % देना होगा और पुरे ध्यान दे कर करना होगा।  ऐसा करने से, आप जो भी काम करेंगे वो जल्दी और बिना किसी गलती के पूरा हो जायेगा और आप के काम में कुशलता भी बढ़ेगी , जो आप को  सफलता की ओर आगे बढ़ने में सहायता करेगी। 





Previous
Next Post »