अकबर बीरबल के सवाल जवाब


अकबर बीरबल के सवाल जवाब  


1.  अकबर  -  बीरबल अगर बादशाहत हमेशा कायम रहती ,यानि जो बादशाह है वह सदैव ही शासन करता तो कितना  अच्छा होता। 
बीरबल -    गर ऐसा होता तो सोचिये उस सूरत में न आप बादशाह होते और न ही आप की बादशाहत। 


2.     एक दिन बादशाह अकबर ने बीरबल से चार प्रश्न किये और इनका एक ही उत्तर दो।  बादशाह के चार सवाल थे - पान क्यों सडा , घोडा क्यों अड़ा ,रोटी क्यों जाली और पाठ  क्यों भूली। 
बीरबल ने कुछ क्षण सोचा और उत्तर दिया " फेरा न गया "


3.   एक दिन अकबर बादशाह किसी खास मामले पर बीरबल से बात कर  रहे  थे अचानक बीरबल के  बहुत रोकने पर  भी उनकी छींक निकल पड़ी। 
बादशाह - बीरबल तुम बड़े बेवकूफ हो। 
 बीरबल ने तुरंत उत्तर दिया - जी जहाँपनाह , पर मै आप से कभी बड़ा न हो सकूंगा। 


4.     एक बार बादशाह ने बीरबल से सवाल किया, " पंडित प्यासा क्यों और गधा उदास  क्यों ?
बीरबल ने तुरंत उत्तर दिया - लोटा न था।  " आलंपनाह, पंडित के पास लोटा न होने          से वह प्यासा रह गया और गधा न लोटे  उदास रह गया 


Previous
Next Post »