ताम्बे के बर्तन में पानी पिने के फायदे

            ताम्बे के बर्तन में पानी पिने के फायदे



दोस्तों आज हम बात करने वाले है की ताम्बे के बर्तन में  पानी  पिने से हमें क्या क्या फायदे होते है , आप ने कही  न कही किसी को पानी के बर्तन में पानी पिते तो देखा ही होगा और साथ साथ आप ने यह भी सुना होगा की ताम्बे के बर्तन में  पाने पिने से पिने से फायदा होता है , पर आप को सायद यह नहीं पता होगा की क्या क्या फायदा होता है , तो आज हम उसी के बारे में आप को बताने वाले है की ताम्बे के बर्तन से पानी पिने से क्या क्या फायदा होता है। 

1. पाचन क्रिया हेतु फायदे मंद 

कभी कभी खाना खाने के  बाद या कुछ उल्टा सीधा खा लेने के बाद हमारे शरीर में ठीक तरीके से पाचन क्रिया नहीं हो पाती और जिसके कारण कब्ज और गैस जैसी समस्या हो जाती है , अगर आप को ऐसी समस्या बार बार आती है तो आप को ताम्बे के बर्तन से पानी  पीना चाहिए क्योंकी ताम्बे के बर्तन से पानी पिने से आप  की पाचन क्रिया सही बानी रहती है। 

2. याददाश्त हेतु उपयोगी 

ताम्बे के बर्तन से पानी पिने से  आप की याददाश्त अच्छी बानी रहती है। अगर आप चाहते है की आप की याददाश्त अच्छी बानी रहे तो आप को रोजाना सुबह उठ कर ताम्बे के बर्तन से पानी पीना चाहिए , ऐसा करना से आप की याददाश्त अच्छी बानी रहती है। 

3. रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक 

अगर आप रोजाना ताम्बे के बर्तन से पानी पीते है तो इससे आप की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जो की आप के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है और इससे आप स्वस्थ भी रहते है। और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से आप के घाव भी जल्दी भर जाते है। 

4. कॉपर की कमी को पूरा करने के लिए

मानव शरीर को बहुत सारे तत्वों की जरुरत होती है और कभी कभी ऐसा होता है की हमारे शरीर में  सभी तत्वो की पूर्ति नहीं हो पाती ऐसे में अगर आप के शरीर में कॉपर की कमी की शिकायत है तो आप को ताम्बे के बर्तन से पानी पीना चाहिए , जिससे आप के शरीर में कॉपर की कमी नहीं होगी और आप स्वस्थ भी रहेंगे। 

5. पानी को साफ करने का काम करता है। 

ताम्बे में पानी रखने से  पानी की सफाई हो जाती है ताम्बा पानी को साफ कर देता है जिससे इसमें रहने वाले छोटे छोटे किटाणु मर जाते है और पानी की गुणवत्ता बढ़ जाती है। 
















Previous
Next Post »