अकबर और बीरबल ( सड़क किस ओर जाती है )

 अकबर और बीरबल ( सड़क किस ओर जाती है ) 

एक दिन बादशाह प्रातः काल  वायु सेवन के लिए बीरबल के साथ जंगल में बहुत दूर निकल गए , और  लौटते समय रास्ता भूल गए।  जिस मार्ग से वे आ रहे थे उसी मार्ग में दूसरी तरफ से आता हुआ एक देहाती उन्हें मिल गया। 

बादशाह ने उसे रास्ते का जानकर समझकर पूछ , " भाई यह सड़क किस ओर जाती है ? "

उस आदमी ने उत्तर दिया , " आप लोग निपट नादान  जान पड़ते है। भला सड़क भी कहीं जाती है ? यह जड़ है , इस पर चलने वाले यात्री लोग इधर से उधर जाते है।  "

बादशाह बीरबल के सहित उस देहाती के जवाब से खुश हुए और उसे एक स्वर्ण  सिक्का इनाम देकर खुश किया। 





Previous
Next Post »