अकबर और बीरबल ( पतीले का बच्चा )

         अकबर और बीरबल ( पतीले  का बच्चा )




एक बार बीरबल को शहर के लोगो ने आकर एक लालची बर्तनो के दुकानदार के बारे में शिकायत की  " कि  वह बहुत लालची है उसे सबक सिकाओ। "

बीरबल दुकान दर के पास गए और तीन बड़े बड़े पतीले खरीद के ले आए। कुछ दिन के बाद वह एक बहुत  छोटी सी पतीली लेकर लालची दुकानदार के पास पहुँचे और बोले " यह आपके बड़े पतीले ने बच्चा दिया है , कृपया इसे आप रख ले। "

 दुकान दर बहुत खुश हुआ और खुशी खुशी उसने छोटी पतीली को रख लिया। 

कुछ दिन  बाद बीरबल एक बड़ा पतीला लेकर दुकानदार के पास गए और बोले , " मुझे यह पतीली पसन्द नहीं आई , आप मेरे पैसे मुझे वापस कर दीजिये। "

दुकानदार बोला , " लेकिन यह तो सिर्फ एक ही है , जबकि मैंने तुम्हे तीन पतीले दिये  थे। "

बीरबल ने कहा  , " जी , असल में दो पतीलों की मृत्यु हो गई गई। "

दुकानदार ने जवाब दिया , " जाओ जाओ क्यों बेवकूफ बनाते हो ? क्या पतीलो की कभी मृत्यु होती है ? "

बीरबल ने  जवाब दिया , " क्यों नहीं , जब पतिलो के बच्चे पैदा हो सकते हैं, तो मृत्यु क्यों नही हो सकती है। "

फिर दुकान दर को मझबुर हो कर पैसे वापस करने पड़े। 




Previous
Next Post »