व्यक्तित्व विकास के 10 जबरदस्त टिप्स || Top 10 tips for personality development

व्यक्तित्व विकास के 10 जबरदस्त  टिप्स





1. अपनी तुलना किसी से न करे 

अगर आप अपना व्यक्तित्व विकास करना चाहते है तो सबसे पहले आप को ये बात याद रखनी है की आप को अपनी तुलना किसी से नहीं करनी है अगर हम  अपनी तुलना किसी और से करते है तो हमारा आत्मविश्वास काम हो जाता है और हमें ऐसा लगता है मुझमे कुछ कमी है जो यह सही नहीं है एक बात हमें हमेशा याद  रखना चाहिए की किसी एक व्यक्ति में सभी गुण  नहीं होते और सभी में कुछ खाश बात होती है कुछ न कुछ प्रतिभा होता है। इसलिए अपनी तुलना कभी किसी से नहीं करनी चाहिए। 


2. सकारात्मक सोच 

अपने व्यक्तित्व को विकास  करने के लिए हमें हमेशा सकरात्मक बातो पर ही ध्यान देना चाहिए आप अपने आप को जितना सकारात्मक बना लेंगे आप के लिए उतना ही फायदे मंद होगा क्योकि सकारात्मक सोच  आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और आपको तनाव से भी बचता है जिससे आप जब भी कोई काम करते है तो वो सही तरीके से कर पाते है जिससे आप के व्यक्तित्व का विकास  होता है। और साथ ही साथ सकारात्मक सोच से आप का स्वस्थ भी ठीक रहता है। 

3. नयी चीजे सीखना  ( learn new skill )

अगर आप अपने व्यक्तित्व का विकास जल्दी करना चाहते है तो आप को हमेशा नयी चीजे सीखते रहना चाहिए क्योकि आप जितना ज्यादा नए चीज सीखेंगे आप में उतना ही आत्मविश्वास आएगा और आत्मविश्वास व्यक्तित्व विकास के लिए बहुत जरुरी है। और new skill सिखने से आप के बुध्दि का भी विकास होता है जो आगे चल कर आप के काम आ सकती है। 

4. नए लोगो से बात करे 

आप जितने ज्यादा लोगो से बात करेंगे आप का व्यक्तित्व उतना  ज्यादा विकसित होगा क्योकि जब भी आप नए  लोगो से बात करते है तो आप को कुछ नया जानने को मिलता है आप को कुछ नए बातो का पता चलता है जो आपके व्यक्तित्व विकास के लिए सहायक साबित हो सकती है और साथ ही साथ आप जितने ज्यादा नए लोगो से बात करोगे आप की संचार कौशल ( communication  skill ) उतनी ही बढ़ेगी। 


5. कसरत   (exercise )

आप लोगो को तो पता ही होगा की कसरत  करने से बहुत सारे फायदे होते है।  कसरत  करने से आप  का स्वास्थ्य  सही रहता है आप की विचार विमर्ष  करने की छमता भी बढ़ती है जिससे आप के व्यक्तित्व का विकास होता है , और साथ ही साथ मानसिक तनाव से भी छुटकारा पाने में यह बहुत सहायक होता है। 

कसरत  ( exercise ) करने के फायदे  :-

कसरत  करने से आप को अच्छी निंदा आती है। 

* कसरत से  आप का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। 
* कसरत से आप के व्यक्तित्व का विकास होता है। 
* कसरत करने से आप के काम करने की क्षमता बढ़ती है। 
* कसरत से आप की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 
कसरत से आप का तनाव काम होता है। 
कसरत करने से आप की विचार विमर्ष करने की क्षमता बढ़ती है 

6. पहनावे पर विशेष ध्यान दे 

अगर आप अपना व्यक्तित्व विकास करना  चाहते है तो आप को अपने बुध्दिमता  के साथ साथ अपने पहनावे पर भी ध्यान देना होगा क्योकि कोई व्यक्ति सबसे पहले आप के हाव भाव और आप के पहनावे को देखता है की आप कैसे दिख रहे हो और वही से वो आप को जज ( judge ) करना शुरू कर देता है। आप ने यह जरूर सुना होगा की your first impression is your last impression . और कोई भी व्यक्ति आप के पहनावे  को सबसे पहले देखता है इसलिए आप को अपने पहनावे पर विशेष ध्यान देना चाहिए जिससे आप के व्यक्तित्व पर अच्छा असर पड़े। 


 7.  रचनात्मक सोच 

रचनात्मक सोच आप के व्यक्तित्व को निखारने में बहुत उपयोगी साबित हो सकता है आप जितना ज्यादा रचनात्मक  तरीके से सोचेंगे आप की बुध्दिमत्ता उतनी हो बढ़ेगी इसके आलावा आप को  नए चीज सिखने को मिलेगा जो आगे चल कर आप के लिए फायदे मंद साबित होगी। रचनात्मक बनने के लिए आप को अपनी जिज्ञासा को बढ़ाना होगा तभी आप रचनात्मक तरीके से सोच पाएंगे। 

8. नई भाषा सीखे 

अगर आप को एक से ज्यादा भाषा बोल लेते है तो आप को लोग एक बुध्दिमान व्यक्ति की तरह देखते है जिससे आप के व्यक्तित्व में विशेष प्रभाव पड़ता है और साथ ही साथ आप को नई  बातो का भी ज्ञान होता है। 
और इससे आप लोगो से अच्छी तरह से और आत्मविश्वास के साथ बात कर पाएंगे और लोग आप से प्रभावित भी होंगे। 

नई  भाषा सिखने के फायदे 

*  इससे आप की  याददाश्त  बढ़ती है। 
* नए भाषा सिखने से आप का आत्मविश्वास बढ़ता है। 
* आपके सोचने और विचार करने की क्षमता को बढ़ाता है। 
* इससे आपकी रचनात्मकता बढ़ती है। 

9.  नकारात्मक लोगो से दूर रहना 

नकरात्मक लोग और नकरात्मक विचार ये ऐसी चीजे है जिसके कारण आप की सोच नकरात्मक हो सकती है और जिससे आप का आत्मविश्वास काम होने लगता है और यह आप के व्यक्तित्व के विकास में बाधक साबित हो सकता है तो इसलिए अगर आप अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहते है तो आप को नकारात्मक लोगो से दूर रहना चाहिए। 


10. अपने सुविधा क्षेत्र (comfort zone ) से बाहर निकले

आपको अगर किसी भी चीज में सफल होना है तो आप को सबसे पहले तो अपने comfort zone  से बहार  निकलना होगा क्योकि जब तक आप अपने comfort zone से बहार नहीं निकल जाते तब तक आप किसी भी काम में अपना पूरा योगदान नहीं दे पाएंगे जिससे आप के काम की दक्षता कम  हो जाती है और इसका प्रभाव आप  के व्यक्तित्व के विकास में पड़ सकता है 








Previous
Next Post »