किताबे पढ़ने के 10 जबरदस्त फायदे || top 10 benefits of reading books.

                                             
                             किताबे पढ़ने के 10 जबरदस्त फायदे    


दोस्तों आज हम बात करने वाले है की किताबे पढ़ने से क्या - क्या फायदे हो सकते है। वैसे तो किताबे पढ़ने से हमें तो  कुछ फायदे होते है पर आज हम टॉप 10 फायदे आप को बताने वाले है जो आप के लिए फायदे मंद हो सकते है। 


1. जानकारी ( knowledge )


आप सभी को तो पता ही होगा की किताबो में कितनी सारी जानकारिया भरी रहती है और इसे पढ़ने से हमें कितनी सारी जानकारी प्राप्त होती है और साथ ही साथ हमें बहुत कुछ  सिखने को मिलता है , जिससे हमारे ज्ञान का भण्डार भी बढ़ता है। तो इसलिए जितनी ज्यादा हो सके हमें उतनी किताबे पढ़नी चाहिए। 


2. एकाग्रता का बढ़ना 

अगर आप को किताबे पढ़ना  पसंद है और आप रोजाना किताबे पढ़ते है तो इससे आप की एकाग्रता में वृध्दि होती है  जिससे आप को कोई भी बात को बड़ी सरलता पूर्वक समझ जाते है और आप किसी काम को कम समय में एकाग्रता पूर्वक करने में सक्षम हो जाते है और इससे आप का काम भी अच्छी तरह से पूर्ण होता है। 

3. आत्मविश्वास 

किताबे पढ़ने से हमें बहुत सारे फायदे होते है और इनमे सबसे बड़ा फायदा है आत्मविश्वास का बढ़ना। अगर आप रोजना किताब पढ़ते है तो हमारा आत्मविश्वास बढ़ते जाता है जो हमरे लिए बहुत फायदे मंद होता है और यह आत्मविश्वास  हमारे जीवन में बहुत जगह काम आता है और एक सफल व्यक्ति बनने के लिए आत्मविश्वास का होना बहुत जरुरी होता है।

4. दिमाग का अभ्यास 

अगर आप  प्रतिदिन किताबे पढ़ते है तो इससे  आप के दिमाग का अभ्यास होता है जैसे की अगर आप कोई कहानी ,जीवनी या उपन्यास पढ़ते है तो तो आप उन किरदारों के बारे में कल्पना करना शुरू कर देते है और उस कल्पना के अनुसार आप अपने दिमाग में किरदार बना लेते है , जिससे आप का दीमक active रहता है और आपके दिमाग का अभ्यास भी होता है। 


5. व्यक्तित्व का विकास ( personality development ) 

 किताबे पढ़ने का सबसे अच्छा फायदा है व्यक्तित्व का विकास ,अगर आप रोजाना किताबे पढ़ते है तो इसका असर आप के व्यक्तित्व पर पड़ता है किताबे पढ़ने से  आप के पास नए  विचार होते है जिसे आप दुसरो के सामने प्रस्तुत करते है जिससे आप के व्यक्तित्व का विकास भी होता है। 


6. प्रेरणा ( Inspiration )


आप सभी को तो पता ही होगा की किताबे पढ़ने  से हमें कुछ न कुछ प्रेरणा मिलती ही है अगर आप कोई भी कहानी ,उपन्यास ,कविता या जीवनी वाली किताब पढ़ते है तो आप को कुछ न कुछ प्रेरणा दायक बात पता चल ही जाती है। तो अगर आप को किसी भी प्रकार की प्रेरणा चाहिए तो आप उससे सम्बंधित किताबे पढ़ सकते है। 

7. तनाव का  कम होना 


आप अपना तनाव काम करने के लिए भी किताबे पढ़ सकते है अगर आप किसी भी प्रकार के तनाव में हो तो आप प्रेरणा दायक या  महान व्यक्तियों की जीवनी पढ़ कर अपना तनाव कम कर सकते है , जब आप उनके जीवन में आने वाली मुसीबतो और संघर्षो के बारे में पढ़ेंगे तो आप को उनसे प्रेरणा मिलती है और आप का तनाव भी काम हो जाता है। 

8. नए विचार आना 

आप जितने ज्यादा  किताबे पढ़ते है आप को उतना ही ज्यादा सिखने को मिलता है और अगर आप किताबे पढ़ते है तो आप के दीमाग  में नए विचार भी आते रहते है जो आगे चल कर हो सकता है आप के काम भी आ जाए। 


9. याददाश्त बढ़ाने में सहायक 

किताबे पढ़ने का एक महत्वपूर्ण फायदा यह है की इससे आप की याददाश्त अर्थात याद करने की क्षमता बढ़ती है अगर आप किसी भी प्रकार की कहानी , जीवनी , या उपन्यास पढ़ते है तो आप को  उनके किरदार कुछ दिनों तक याद रह जाते है , जिससे इसका प्रभाव आप की याददाश्त  पर पड़ता  है और अगर आप प्रतिदिन किताबे पढ़ते है तो आप की याद करने की क्षमता  धीरे धीरे बढ़ती जाती है । 

10. समय व्यतीत का साधन  

अगर आप खाली बैठे है और आप को कुछ समझ नहीं आ रह है की आप क्या कर सकते है तो आप समय व्यतीत करने के लिए किताबे पढ़ सकते है। समय व्यतीत करने का यह सबसे अच्छा  साधन है किताबे पढ़ने के लिए न  तो आप को किसी विशेष व्यक्ति की जरूरत होती है और न ही किसी विशेष समय की जरूरत होती है इसे  आप जब चाहे तब शुरू कर सकते है।  
















                       




Previous
Next Post »