मैदा कैसे बनाया जाता है ?

                            मैदा  कैसे बनाया जाता है ?




 दोस्तों आज हम बात करने वाले है की मैदा कैसे बनाया जाता है सायद आप को पता नहीं होगा की मैदा गेहू से बनाया जाता है | जी हाँ  ,  वही गेहू से ही जिसका आटा बनता है  और उसी गेहू से  मैदा  भी  बनाया जाता है | पर आटा बनाने की विधि  और मैदा बनाने की विधि अलग अलग होती  है , गेहू से आटा बनाने के लिए गेहू को आटा  चक्की में ले जाया जाता है  पर मैदा बनाने के लिए  गेहू को मैदा मिल में ले जाया जाता है | 

                                   

मैदा बनने की प्रक्रिया 

मैदा बनाने के लिए सब से पहले गेहू को मैदामिल  ले जाया जाता है फिर गेहू को मैदामिल के मशीन में साफ और सुखे  गेहू को  डाला जाता है , फिर मशीन में डालने के बाद गेहू से छिलका अलग हो जाता है , छिलका निकलने के बाद सिर्फ गेहू के सफ़ेद वाले भाग को उपयोग में लाया जाता है और गेहू के छिलके से सूजी व अन्य चीजे बनाई  जाती है , फिर गेहू के बचे सफ़ेद भाग को मिल में पिशा जाता है और मैदा तैयार किया जाता है | 


                                               

मैदा कम क्यों खाना चाहिए  ? 

मैदा कम  खाने या  मैदा न खाने का मुख्य कारण यह है की जब मैदा बनाया जाता है तब गेहू की ऊपरी परत अर्थात उसकी छीलन निकल दी जाती है जिसमे उसका पोषक तत्व  अर्थात फाइवर पाया जाता है | पोषक तत्व निकल  जाने के कारण मैदा को पूरी तरह पचा  पाना थोड़ा मुस्किल हो जाता है और कुछ हिस्सा फैट (fat ) के रूप में जम जाता है, जो स्वास्थय के लिए यह  हानि कारक होता है | और जिसके कारण मोटापा बढ़ने लगता है जो आप के स्वास्थय के लिए अच्छा नहीं है। 




         

Previous
Next Post »